🔥 TRENDING Daru ni party thay se “તેરા તુજકો અર્પણ” કાર્યક્રમ અંતર્ગત અ... ગુજ્જુ લવગુરુના પરિવારને મળી 3.50 કરોડ... जल भराव से परेशान व्यक्ति सिहामऊ रामनग... 1075 কলকাতায় কেন্দ্রীয় মন্ত্রীর সঙ্গে মুখ্য...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
तेज अंधड़-बारिश का कहर: बिजली का पोल कार पर गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

तेज अंधड़-बारिश का कहर: बिजली का पोल कार पर गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

✍️ Reporter: Babu lal Fageria 🗓 28 Sep 2026, 10:30 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कल्याण सर्किल के पास देर रात हुआ हादसा, बाल-बाल बची लोगों की जान; सड़क पर वाहन गुजरता तो हो सकता था बड़ा हादसा

सीकर! सीकर शहर में बीती रात तेज अंधड़ और बारिश के चलते कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। कल्याण सर्किल के पास तेज हवाओं के कारण निर्माणाधीन भवन में लगी बांस की बल्लियां गिर गईं। इसी दौरान विद्युत पोल भी टूटकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर जा गिरा। पोल गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि जिस समय विद्युत पोल कार पर गिरा, उस समय वाहन में कोई सवार नहीं था। साथ ही हादसे के दौरान कल्याण सर्किल रोड से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि उस समय सड़क से वाहन गुजर रहा होता या कार में कोई व्यक्ति मौजूद होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

तेज अंधड़ और बारिश के बीच हुए इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज हवाओं के दौरान विद्युत पोल और निर्माणाधीन भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
📲Get App