🔥 TRENDING Congress Faces Internal Rift as Minist... Opposition Accuses Delhi of 'Kashmir M... BJP rebukes Rahul Gandhi’s allegation... Shakun Batra Says Bollywood Romances F... Maniesh Paul recalls Shah Rukh Khan ea... Ambani Family and Bollywood Stars Cele...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
तहसील के सामने दुकान में टीन काटकर घुसे चोर, ₹60 हजार का सामान व नकदी पार
Crime

तहसील के सामने दुकान में टीन काटकर घुसे चोर, ₹60 हजार का सामान व नकदी पार

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 14 Aug 2026, 08:56 AM 👁 69
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिसवां, सीतापुर। तहसील परिसर के सामने स्थित दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रामगंज कस्बा निवासी दीपक गुप्ता की फोटो कॉपी, मोबाइल एवं स्टेशनरी की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने टीन काटकर धावा बोल दिया।

पीड़ित के अनुसार, चोर दुकान की ऊपर लगी टीन काटकर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे मोबाइल, कंप्यूटर डिस्प्ले सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा नकदी व अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। चोरी की इस घटना में पीड़ित ने करीब 60 हजार रुपये के नुकसान की बात कही है।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना बिसवां पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहसील के सामने हुई चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ाने की जरूरत है। अब देखना होगा कि पुलिस अज्ञात चोरों का सुराग लगाकर चोरी का सामान बरामद कर पाती है या नहीं।
📲Get App