🔥 TRENDING बिलासपुर दुर्गा झांकी में विवाद उत्पन्... લગ્નની લાલચ આપી યુવતી સાથે સંબંધ બાંધ્... सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रदेश की सब... વાગરા-પીસાદ માર્ગ પર ટેન્કરે બાઇકને અથ... ચુડામાં પંચાયતના 20 કર્મચારીઓ 3 મહિનાથ... भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने दुर्गा...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

टंडवा में दिनदहाड़े बालू उठाव पर सुशी इंफ्रा कंपनी पर आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 22 Oct 2026, 10:48 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टंडवा के उड़सू गांव में बैंगनतरी नदी से दिनदहाड़े बालू उठाव के आरोप में सुशी इंफ्रा कंपनी पर नियमों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

टंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उड़सू गांव में स्थित बैंगनतरी नदी से दिनदहाड़े बालू उठाव की घटनाएँ सामने आई हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सुशी इंफ्रा कंपनी ने पोपलेन मशीन के जरिए वोल्वो वाहनों में बालू लोड कर उसे हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में ले जाकर खपाया जा रहा है।

जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने टंडवा थाना और स्थानीय पुलिस को सूचना दी और कंपनी की गतिविधियों की जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करेगा और बैंगनतरी नदी से हो रहे कथित बालू उठाव पर रोक लगेगी या फिर शिकायत कागजों तक ही सीमित रह जाएगी।
📲Get App