🔥 TRENDING Punjab Mining Dept Seizes 5 Tippers in... Punjab Congress accuses BJP of undermi... Punjab Police Conduct 667 Raids, Arres... Karbi Anglong Hosts Second GI-Tagged G... Assam: HuJI operative arrested in Cach... Assam ST Reservation Delayed Till 2051...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

टोडाभीम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' के 140वें संस्करण का किया सामूहिक श्रवण

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 29 Nov 2026, 07:34 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टोडाभीम के भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष रविना प्रेमराज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

टोडाभीम। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष रविना प्रेमराज के नेतृत्व में मीडिया संयोजक अनंत पारीक के रूपा कॉलोनी स्थित आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस संस्करण में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, युवाओं के नशामुक्ति संकल्प, सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास तथा 'संचार साथी' के माध्यम से मोबाइल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही, उन्होंने फिट इंडिया के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को प्रेरित किया।

इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में महामंत्री संजय कटारा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभु दयाल स्वामी, बूथ अध्यक्ष कन्ना चौधरी, मोहनलाल जागा, हबीब फारूक, शक्ति केंद्र प्रभारी राजेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी, मंत्री अशोक सैन, मदन मित्तल सहित अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App