🔥 TRENDING विजयदशमी पर उरई में जगह-जगह सजे पान के... राजस्थान पुलिस के 52 निरीक्षक पदोन्नति... સાબરકાંઠામાં તલોદ પોલીસે પકડી પાડ્યો ૧... Gurkirat Singh's Late Equaliser Denies... Sheffield Braces for Heavy Rain and 10... IMD Issues Heavy Rain Alert for 5 Sout...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

टीचर व ब्लॉक अधिकारी द्वारा पुरनी लुप्पी स्कूल का स्कूल मनमानी तरीके से चलाया जा रहा है

✍️ Reporter: Soyeb Akhtar 🗓 20 Oct 2026, 11:32 AM 👁 18
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिक्षक और ब्लॉक अधिकारी मिलकर पुरनी लुप्पी स्कूल को अनियमित रूप से चला रहे हैं।

ये मामला बेंगाबाद प्रखंड के पुरनी लुप्पी गांव का है जहां एक स्कूल है उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनी लुप्पी इसमें बताया जा रहा है, कि न ही बच्चों को सही से खाना मिल रहा है और न ही ठीक से पढ़ाई हो रहा है शिक्षक कुर्सी पर बैठ के सिर्फ़ मोबाइल में रिल्स देखने में व्यस्त रहते है मजबूर होकर बच्चे स्कूल छोड़ रहे है इससे बच्चों के पढ़ाई में प्रभाव पड़ रहा है।
और बताया जाता है कि MDM का प्रभार पूर्व प्रभारी के पास था. उनका प्रभार 4 महिने से ज्यादा हो जाने के बावजूद उनके द्वारा अभी तक MDM का प्रभार नही छोड़ा जा रहा है। नए सचिव एवं अध्यक्ष का चयन हो चुका है लेकिन इसके बावजूद MDM का प्रभार नही सौंपा जा रहा है। प्रभार सौंपने के बजाय बार-बार हिसाब एवं समय का हवाला देकर मामले को चार महीने से टाला जा रहा है जिसमें विद्यालय की MDM व्यवस्था प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में BPO को भी आवेदन दिया जा चुका है लेकिन आवेदन प्राप्त होने के बावजूद अभी तक उचित कार्यवाही नही की गई है संबंधित अधिकारीयों द्वारा भी मामले को समय का हवाला देकर टाला जा रहा है।
गांव के लोगों का कहना है, कि प्रशासन से हमारी माँग है कि स्कूल का जांच कराकर अवश्य दोषियों पर कार्यवाही की जाय।
📲Get App