मौसम
ट पुल बहा
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
मध्य प्रदेश के सतना जिले और चित्रकूट में लगातार मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंची बह रही है। गोरगी बांध टूटने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। चित्रकूट के रामघाट का करीब 300 मीटर लंबा पुल बह गया है। घाट किनारे की कई दुकानें भी पानी में समा गईं।

चित्रकूट में फंसे लोग
चित्रकूट में सती अनुसुइया आश्रम समेत कई धार्मिक स्थलों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं से घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।
रेस्क्यू और रेल सेवा प्रभावित, छतों पर बैठे लोगों को किया एयरलिफ्ट
एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्यों में जुटी हैं। हेलीकॉप्टर से छतों पर फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। रेल की पटरियां पानी में डूबने से चित्रकूट के पास दो ट्रेनें खड़ी रह गईं, भले ही सिग्नल ग्रीन था। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर भी जलभराव का असर पड़ा है।
मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से रीवा संभाग में बारिश जारी रहने की संभावना है।प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटीय और निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहे हैं।
आज देश के 26 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से ताजा और बेहद गंभीर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की सख्त चेतावनी जारी की गई है। इस बड़ी चेतावनी के दायरे में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।