🔥 ट्रेंडिंग हरियाणा सरकार ने IPS, HPS अधिकारियों क... द ट्रिब्यून पर 'मेडिकल कैटेगरी डाउनग्र... अदालत ने कहा: कारिज परमिट आवेदक कानूनी... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्... छत्तीसगढ़: नक्सल डंप से एके-47 सहित चा... भाजपा पंजाब की नशा मुक्त पंजाब यात्रा...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्याम सिंह चौहान बने करणी सेना भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष, बुंदेलखंड क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी
स्थानीय

श्याम सिंह चौहान बने करणी सेना भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष, बुंदेलखंड क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 सित. 2026, 01:32 PM 👁 30
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

06 सितंबर 2026 से 05 सितंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा कार्यकाल, संगठन विस्तार की बढ़ी जिम्मेदारी

उरई/जालौन। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जनपद जालौन के बोहदपुरा निवासी श्याम सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मुख्य प्रकोष्ठ (बुंदेलखंड क्षेत्र) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 6 सितंबर 2026 से 5 सितंबर 2027 तक एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने श्याम सिंह चौहान पर विश्वास जताते हुए उन्हें बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से विश्वास जताया गया कि श्याम सिंह चौहान अपने ऊर्जावान नेतृत्व, निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ बुंदेलखंड सहित पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती और दिशा प्रदान करेंगे। साथ ही संगठन की गरिमा, सम्मान एवं निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह (वीरू भैया), राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद सिंह (लल्ला भैया), वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संतोष सिंह राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमेश जादौन एवं दीपक जादौन, राष्ट्रीय सचिव एवं सलाहकार बृजेन्द्र प्रताप सिंह तोमर तथा प्रभारी आईटी सेल हर्ष वर्धन सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों ने श्याम सिंह चौहान के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
📲Get App