राजनीति
शिवपुरी: पुतला दहन के प्रयास में कांग्रेसी भिड़े, पुलिस ने पानी डालकर रोका
शिवपुरी के माधव चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद फायर ब्रिगेड ने पुतले पर पानी डालकर आग लगने से रोका।
शिवपुरी। निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को शिवपुरी शहर से लेकर कोलारस तक देखने को मिला। शिवपुरी के माधव चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प और खींचतान की स्थिति बन गई।
पुलिस द्वारा पुतला छीनने के दौरान भीड़ में से किसी ने पुतले में पेट्रोल होने की बात कह दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पुतले में आग नहीं लग सके, इसके लिए फायर ब्रिगेड बुला ली। फायर ब्रिगेड ने पुतले पर पानी डालना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और कांग्रेस नेता तक भीग गए। काफी प्रयास के बावजूद शिवपुरी में कांग्रेसी पुतला दहन नहीं कर सके।
पुतला छीनने को लेकर हुई खींचतान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकल रजक ने पुलिस पर उनके कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने भी पुलिस पर अभद्रता और मनमानी करने के आरोप लगाए। उन्होंने पुतले में पेट्रोल होने की बात से इनकार किया।
इधर, कोलारस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जगतपुर तिराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के पुतले में आग लगा दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।