🔥 TRENDING રાજુલા આંગણવાડી કેન્દ્ર નંબર ૨૨ ખાતે ‘... પશ્ચિમ કચ્છ પોલીસે 6 વર્ષથી ફરાર 9 ગુન... वडील जखमी अवस्थेत विव्हळत होते, मुलगी... नशिराबाद प्रवेशद्वाराजवळ पुन्हा अपघाता... गढ़मुक्तेश्वर में भागवत कथा के दूसरे द... અંબાજી મંદિરમાં આજે પ્રક્ષાલન વિધિ: બપ...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

शिवपुरी: पुलिस ने चोरी, लूट, मारपीट के फरार आरोपियों सहित अवैध हथियार के साथ एक को दबोचा

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 28 Sep 2026, 02:48 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवपुरी जिले के थाना सुभाषपुरा पुलिस ने चोरी, लूट और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों और अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई।

थाना सुभाषपुरा पुलिस ने चोरी, लूट और मारपीट के अपराधों में फरार चल रहे तीन आरोपियों और अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार आरोपियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी और एसडीओपी शिवपुरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुभाषपुरा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरपुरा पहाड़िया के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे बलपूर्वक पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अक्षय उर्फ कुकड़ी पुत्र स्व. राजू उर्फ मुकेश मोगिया (25) निवासी ग्राम ठर्र, थाना शमशाबाद, जिला विदिशा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी बीच, एक अन्य मुखबिर ने सूचना दी कि माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण आरसीटी-1371/24 का स्थाई वारंटी गाराघाट रेस्ट हाउस के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्वनाथ पुत्र बडा सूरज पारदी (मोगिया) निवासी ग्राम सेंवडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने थाना सुभाषपुरा के अपराध क्रमांक 129/24 (धारा 392 भादवि), 132/24 (धारा 380 भादवि) और 159/24 (धारा 115(2), 125, 126(2), 296, 324(4), 351(2) बीएनएस) में फरार होना कबूल किया।

विश्वनाथ से प्राप्त मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने उसके साथी प्रेमनारायण उर्फ रॉमी पुत्र नेमीचंद मोगिया (26) और कुलदीप पुत्र सेसना मोगिया (26) निवासी ग्राम सेवडा, थाना सुभाषपुरा को मुडखेडा टोल के पीछे सरकारी स्कूल के पास से घेरकर गिरफ्तार किया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह चौहान, उनि अरुण वर्मा, सउनि महेशदत्त शर्मा और आरक्षक अभय सिंह, राजेश मिश्रा, अवधेश शर्मा, सुखवीर सिंह जाट, धर्मेंद्र शर्मा, संजय जाट, सलमान खान, महेंद्र कुशवाह, अर्जुन सिंह जाट की विशेष भूमिका रही।
📲Get App