🔥 TRENDING Five arrested in Lucknow for murder of... Friend of Main Suspect Detained in Pol... Bokaro Police Receive Golden Hour Trai... Karnataka DG & IGP M A Saleem Calls fo... Seven Killed, Twenty Injured in Road A... Bidar police news
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शिवपुर डैम में डूबने से युवक की मौत, बीडीओ ने ₹20 हजार की सहायता राशि सौंपी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 03 Oct 2026, 04:50 AM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के कौआकोल प्रखंड में शिवपुर डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बीडीओ ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता के रूप में 20 हजार रुपये का चेक सौंपा।

नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के शेखोदेवरा पंचायत अंतर्गत शिवपुर टोला निवासी सुधीर रविदास के पुत्र राकेश कुमार की शिवपुर डैम में डूबने से हुई दुखद मौत के बाद शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. अखिलेश कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सरकारी सहायता प्रदान की।

बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक राकेश कुमार के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 25 दिसंबर को राकेश कुमार अपने दोस्तों के साथ शिवपुर डैम में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद डैम से मृतक युवक का शव बरामद किया था।

सरकारी सहायता मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
📲Get App