🔥 TRENDING Six shops gutted in a fire at Nachna,... Sleeper buses in India continue to cat... Nine Die After AC Sleeper Bus Catches... Aneet Padda makes a strong comeback in... YouTube Rebrands Shorts as Series, Shi... Vvaan Box Office Performance Tracked D...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

शिवपुरी: बदरवास में 300 क्विंटल पीडीएस चावल जब्त, गोदाम सील, संचालक पर FIR

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 25 Sep 2026, 11:07 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवपुरी जिले में शासकीय खाद्यान्न की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। बदरवास में एक गोदाम से 300 क्विंटल से अधिक पीडीएस चावल जब्त किया गया है और गोदाम को सील कर दिया गया है।

शिवपुरी जिले में कलेक्टर अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद शासकीय खाद्यान्न की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बदरवास में एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उचित मूल्य के सैकड़ों क्विंटल चावल को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है। अवैध परिवहन में लिप्त एक ट्रक को भी जब्त किया गया है और रियांशी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक सचिन मंगल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बदरवास क्षेत्र में शासकीय चावल के अवैध भंडारण और परिवहन की सूचना मिलने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को अविलंब मौके पर पहुंचकर जांच करने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देशों के पालन में तहसीलदार बदरवास सचिन भार्गव, जिला आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी तुलेश्वर कुर्रे, सहायक आपूर्ति अधिकारी जसराम जाटव एवं जयदीप सिंह लोधी, कृषि उपज मंडी सचिव नरेंद्र जाटव की संयुक्त टीम ने ग्राम बदरवास स्थित रियांशी ट्रेडिंग कंपनी (संचालक सचिन मंगल पिता ब्रजेश मंगल) के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम परिसर में लगभग 300 क्विंटल शासकीय उचित मूल्य का चावल पाया गया, जिसे एक ट्रक में भरकर अवैध परिवहन की तैयारी की जा रही थी।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही चावल से भरे ट्रक को जब्त कर थाना बदरवास की अभिरक्षा में रखवाया। संबंधित गोदाम को सील कर दिया गया और कंपनी संचालक सचिन मंगल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त, लोक शांति भंग करने की आशंका पर ट्रक चालक हेमराज गुर्जर एवं मुकेश गुर्जर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।
📲Get App