🔥 TRENDING हांसपुर के वार्ड 6 में टूटी सड़क पर ग्... Speeding Truck Kills Mother and Two Ch... Ashok Gehlot Criticizes Rajasthan CM B... Supreme Court Shields Tamil Nadu Unive... शहर के राजगुरु सर्किल पर यातायात व्यवस... Actress Trisha Launches New Party Hono...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शिवालय में अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने उत्साह से ग्रहण किया प्रसाद

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 23 Nov 2026, 05:25 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नारौली डांग। गांव नारौली डांग में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित शिवालय पर अन्नकूट महाप्रसादी का धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव को अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। वहीं आयोजकों की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक महाप्रसादी पहुंचाने के लिए प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन में भारती, रवि, दौलत, विपिन, बलराम, अनिल, शैलू एवं महेंद्र सहित अन्य भक्तों ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।
📲Get App