🔥 TRENDING हरदोई के पिहानी में युवा द्वारा गोलीबा... मीना बड़ौदा में कलश यात्रा के साथ कथा... காரைக்குடியில் மருது பாண்டியர்கள் நினை... कमांडर जीप की टक्कर से घायल युवती की म... ઝાલોદમાં જેસીબીથી ઘાયલ ગૌવંશની સારવાર... बारह भारतीय शिक्षा संघ ने शिक्षा मंत्र...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शादी से मना किया तो युवती पर फेंका एसिड, माता-पिता को किया लहुलुहान, लखनऊ में सिरफिरे की खौफनाक वारदात

✍️ Reporter: ashif 🗓 29 Nov 2026, 05:45 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिरफिरे ने पहले तो युवती पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तभी उसकी मां आई तो आरोपी पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। तभी युवती का पिता भी वहां आया।

लखनऊ में एक सिरफिरे के खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। सिरफिरे ने युवती के माता-पिता को भी चाकू से वार कर लहुलुहान कर दिया। उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरफ खाना मोहल्ला का है।

यह घटना रात में 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सिरफिरे ने रात में चुपके से युवती के घर में दाखिल हुआ। उनसे पहले तो युवती पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव के लिए उसके माता-पिता आये तो उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों बुरी तरह से घायल हो गये।
शादी से इनकार करने पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम
हमले के बाद मची चीख-पुकार को सुनकर पड़ोसी भी वहां आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। तीनों घायलों को केजीएमयू पहुंचाया गया। यहां ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवती से शादी का दबाव बना रहा था लेकिन परिवार ने इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल
युवती के पिता कारपेंटर का काम करते हैं। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उनके पिता के सिर पर चाकू से चोट लगी है और मां का चेहरा कट गया है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उदयगंज इलाके में आधी रात को घटी इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।
📲Get App