🔥 TRENDING श्रीकांत पाल रायपुर को भाजपा पिछड़ा वर... पूर्व मंत्री के ओएसडी को इंदौर-भोपाल ट... अररिया मुख्यालय डीएसपी संतोष पोद्दार क... Finance Ministry Issues GST Notices to... Major Oil Companies to Install 5,000 F... ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਖ...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: POORAN LAL DUBEY 🗓 14 Oct 2026, 12:48 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिला बैतूल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

काशीनाथ साहू
न्यूज 24 पब्लिक टीवी

बैतूल जिले के मुलताई में सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलताई थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही, तो वह अपने वादे से मुकर गया।युवती की शिकायत पर मुलताई पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस कार्रवाई में टीआई विकास पटेल एवं मुलताई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

जिला ब्यूरो चीफ न्यूज 24 पब्लिक टीवी से काशीनाथ साहू कि रिपोर्ट
📲Get App