🔥 ट्रेंडिंग धनतेरस और दीपावली पर जालौन में तीन दिन... विश्व चैंपियनशिप में भारतीय शूटरों को... 28 वर्षीय की मोटरसाइकिल टक्कर में देवा... लदाख में सड़क दुर्घटना में दो भारतीय स... श्रेया घोषाल और जावेद अली ने सनी देओल... 2024 में INS ब्रह्मपुत्र डूबने पर दो न...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आमाबेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा!

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 21 अक्टू. 2026, 06:58 PM 👁 58
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उत्तर बस्तर कांकेर से बड़ी खबर! आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर फरवरी 2026 से शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप है। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल कांकेर में उपचार के दौरान नाबालिग के करीब सात माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।
पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी तुरसिंह कोमरा, निवासी आमाकड़ा, को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
📲Get App