श्रावस्ती को मिला नया DM, मनोज कुमार राय संभालेंगे जिले की कमान, अन्नपूर्णा गर्ग का तबादला
यहाँ देखें:
📘 Facebook
श्रावस्ती को मिले नए जिलाधिकारी, मनोज कुमार राय संभालेंगे जिले की कमान
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत श्रावस्ती जिले के जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग का तबादला कर दिया गया है। वहीं मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मनोज कुमार राय इससे पहले शासन में विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के पद पर तैनात थे। अब उन्हें श्रावस्ती जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं वर्तमान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
नए जिलाधिकारी की नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।