🔥 TRENDING Tanvir Sadiq Accuses Bureaucracy of In... Man Fatally Shot in Property Dispute i... Jammu & Kashmir Sees Drop in Road Fata... Goa Airports Process 11.5 Million Pass... Nagaland Hosts 3,000 Runners in State-... Punjab State Consumer Commission Overt...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्रावण के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों का ताता लगा रहा
Local

श्रावण के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों का ताता लगा रहा

✍️ Reporter: shubham nath 🗓 10 Aug 2026, 02:44 AM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खुसरूपुर। सावन महीने की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर खुसरूपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बैकुंठधाम मंदिर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देर रात 2 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
मंदिर समिति के सचिव राजाराम सिंह ने बताया कि दूसरी सोमवारी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुबह करीब 2 बजे से ही स्थानीय वॉलेंटियर और पुलिस प्रशासन मंदिर परिसर में मुस्तैद हैं, ताकि किसी भी भक्त को दर्शन-पूजन में असुविधा न हो।
कतारबद्ध होकर पुरुष और महिला श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर मन्नतें मांग रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है।
प्रशासनिक टीम और वॉलेंटियर्स परिसर में लगातार गश्त कर व्यवस्था बनाए हुए हैं। पेयजल और अन्य प्राथमिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर समिति के अनुसार, दिन ढलने तक हजारों भक्तों द्वारा बाबा बैकुंठधाम के दर्शन करने का अनुमान है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
📲Get App