🔥 TRENDING MP Bansuri Swaraj Leads Navratri Puja... CNG auto catches fire amid traffic jam... சென்னை விமான நிலையத்தில் ராகுல் காந்தி... Education consultant विजयलक्ष्मी पाठक बनीं निर्धन बच्चों की... Dew and Rain Forecasted for Indore’s I...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शारदीय नवरात्रि को लेकर जालौनी माता मंदिर पहुंचे एसपी जालौन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Oct 2026, 06:15 AM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

कुठौन्द, जालौन। शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कुठौन्द क्षेत्र स्थित जालौनी माता मंदिर परिसर का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन, सुरक्षित दर्शन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसर में भीड़ के व्यवस्थित संचालन, आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App