🔥 TRENDING पत्नी ने पति की हत्या की घटना सेंधवा पीजी कॉलेज मैदान में आज दिव्यां... Nagaland CM Neiphiu Rio Unveils Nagala... Manipur Violence: Minister Orders Arre... RSS Chief Mohan Bhagwat’s Vijayadasham... Manipur Faces Shutdown After Man's Kil...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

श्रीरामलीला महोत्सव–2026 के सफल आयोजन पर श्रीराम मित्र मंडल ने सभी सहयोगियों के प्रति जताया आभार।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 23 Oct 2026, 04:05 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

नोएडा,श्रीराम मित्र मंडल,नोएडा (पंजी॰) द्वारा आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव–2026 के सफल,भव्य एवं दिव्य आयोजन के उपरांत मंडल के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण,नोएडा पुलिस,जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग,अग्निशमन विभाग,जल विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग,मार्गदर्शन,सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं के कारण श्रीरामलीला महोत्सव शांतिपूर्ण,सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उन्होंने सभी सहयोगियों,दानदाताओं,प्रायोजकों,समाजसेवियों,रामभक्तों तथा मीडिया जगत के पत्रकार बंधुओं का भी विशेष धन्यवाद किया,जिन्होंने अपने सहयोग एवं योगदान से महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों,कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम,समर्पण,निष्ठा,सेवाभाव एवं कुशल प्रबंधन के कारण 11 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव–2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मीडिया के सहयोग से भगवान श्रीराम के आदर्शों,भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का संदेश जन-जन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिली।डॉ. शर्मा ने कहा कि श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि समाज में सत्य,धर्म,मर्यादा,कर्तव्यनिष्ठा एवं सदाचार के मूल्यों को स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम के आदर्श हम सभी को समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।
अंत में उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी सहयोगियों एवं उनके परिवारों के सुख,शांति,समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि “आप सभी का सहयोग हमारी शक्ति,आपका विश्वास हमारी प्रेरणा और आपकी सेवा भावना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
उन्होंने श्रीराम मित्र मंडल,नोएडा (पंजी॰) की ओर से सभी सहयोगियों एवं रामभक्तों को पुनः हार्दिक आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया।
📲Get App