🔥 TRENDING सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म... માધુપુર બંદર: નાની બોટ અને જાર તોરી વચ... माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प... Cyclone Akvan Triggers Orange Rain Ale...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्रीराम आदर्श विद्यापीठ विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 Nov 2026, 09:25 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्रीराम आदर्श विद्यापीठ विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

खैरथल हीरालाल भूरानी

तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया के निर्देशानुसार श्रीराम आदर्श विद्यापीठ विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कानून, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। तालुका विधिक सेवा समिति की रूचि शर्मा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ति प्रतिकर योजना, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यस्थता एवं लोक अदालत के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से बताया। पैरा लीगल वॉलंटियर वीरेन्द्र शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। वहीं पैनल अधिवक्ता ओमवीर सिंह फौजदार ने बच्चों के निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार, बाल अधिकार, बाल संरक्षण कानून तथा सुरक्षित शिक्षण वातावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसिंह सैनी सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📲Get App