🔥 TRENDING JMM Sets Conditions for Backing Delimi... JMM's Possible Backing of Delimitation... SBI Research predicts RBI to raise rep... Economic Times releases school assembl... ATS detains Aliganj youth in Gaya over... થલતેજ શાકભાજી માર્કેટ પાસે ખુલ્લા ટાંક...
30 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस दिसंबर में अलग-अलग तारीखों पर रहेगी रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 30 Nov 2026, 12:04 AM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस दिसंबर में अलग-अलग तारीखों पर रहेगी रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने लिया निर्णय

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से ऋषिकेश के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से जुड़े प्री नॉन-इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा दिसंबर माह में अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेगी।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6, 7, 8, 10 एवं 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 6, 7, 8, 9 एवं 12 दिसंबर 2026 को संचालित नहीं होगी।

यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रेन के रद्द रहने से श्रीगंगानगर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को ऋषिकेश और हरिद्वार की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।
📲Get App