🔥 TRENDING Tamil Nadu farmer's son launches Rs 1.... Third Low‑Pressure System Expected Ove... INPIC Elderly person at an iod celebr... BJP MP Janardan Mishra alleges farmers... मंदसौर के लुक्का गांव में 7 साल की बच्... Chief Minister Yadav Says State Electi...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शराबी युवक ने घर के दरवाजे पर लाठी से हमला, महिला को लात‑घूंसों से पीटा, थाने में तहरीर दर्ज

✍️ Reporter: Abhishek Kalia 🗓 11 Nov 2026, 12:09 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शराबी युवक ने घर के दरवाजे पर लाठी से हमला किया, महिला को लात‑घूंसों से पीटा और पुलिस थाने में तहरीर दर्ज करवाई।

शाहजहांपुर (बण्डा):
थाना बण्डा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंगापुर पनई में शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा घर के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बण्डा थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ग्राम सिंगापुर पनई निवासी क्रांति पत्नी टीकाराम ने थाना प्रभारी निरीक्षक बण्डा को दी गई तहरीर में बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक आए दिन शराब के नशे में धुत होकर उनके दरवाजे पर आता है और अकारण गाली-गलौज करता है।
तहरीर के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे आरोपी युवक हाथ में लाठी लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर लाठी पीटने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और मना किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने पीड़िता को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में जब हल्का दरोगा अमर कांत सिंह से बात हुई तब उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है पुलिस जांच कर उचित कार्यवाही करेगी
📲Get App