🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠાના બડોલીમાં પીળીયાના કેસ વધીન... कटिहार में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्... બેંક હડતાલ દરમિયાન ATMમાંથી પૈસા ઉપાડવ... પ્લાસ્ટિક મુક્ત અંબાજી ભાદરવી પૂનમ નો... પ્લાસ્ટિક મુક્ત અંબાજી ભાદરવી પૂનમ નો... বিজেপি নেতার অভিযোগ: রাজ্যজুড়ে দুর্নী...
27 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शराबी की दबंगई से अमलाई क्षेत्र में सनसनी: SECL

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 27 सित. 2026, 09:10 PM 👁 75
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शराबी की दबंगई से अमलाई क्षेत्र में सनसनी: SECL शारदा ओसीएम बकहो सब-स्टेशन में जमकर किया उत्पाद, कर्मचारियों में दहशत
अमलाई। मध्य प्रदेश के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रुटगा साबो स्थित एसईसीएल (SECL) शारदा ओसीएम माइंस बकहो के सब-स्टेशन में शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा जमकर हंगामा और उपद्रव करने का गंभीर मामला सामने आया है। शराबी की इस अचानक हुई दबंगई और गाली-गलौज से सब-स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शारदा ओसीएम बकहो कालरी के सब-स्टेशन परिसर में युवक ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। इस घटना से सब-स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बबलू केवट के रूप में हुई पहचान
हंगामा करने वाले आरोपी की पहचान बबलू केवट (पिता: बंगाली केवट) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बबलू अत्यधिक शराब के नशे में था और वह सब-स्टेशन परिसर में घुसकर अभद्रता और गाली-गलौज करने लगा। उसके इस हिंसक और आक्रामक रवैये से वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भयभीत हो गए।
सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
कोयला खदान और सब-स्टेशन जैसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में किसी बाहरी शराबी व्यक्ति का बेधड़क घुसकर हंगामा करना सुरक्षा प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। यदि सब-स्टेशन में किसी उपकरण या बिजली लाइन से छेड़छाड़ हो जाती, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों ने अमलाई थाना पुलिस व सीआईएसएफ/एसईसीएल सुरक्षा बलों से मांग की है कि उपद्रवी बबलू केवट के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
📲Get App