🔥 TRENDING Jalandhar: Youth Found Dead After Two-... Greater Noida Man Arrested in Bihar's... 20-year-old ITI student hangs himself... Three-year-old child killed, five inju... Youth Found Dead on Railway Track in V... ବିଧାନସଭାରେ ପ୍ରଶ୍ନ କଲେ ବିରୋଧୀ । ଫ୍ରି ବି...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*शुरुआत में 49 रुपए किलो तक बिकने वाला प्याज अब 35-38 रुपए किलो पर सिमटा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 Nov 2026, 07:44 AM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*शुरुआत में 49 रुपए किलो तक बिकने वाला प्याज अब 35-38 रुपए किलो पर सिमटा*
*भाव गिरते ही किसानों ने खेतों में रोकी प्याज, खुदाई भी बंद, आवक 10 हजार कट्टे कम रही*

खैरथल कंचन केसरी

प्याज के भाव में शुरुआती दौर में 49 रुपए किलो तक पहुंचे तो मंडी में आवक तेज हुई। मगर अब भाव 11 से 15 रुपए किलो तक नीचे आ गए हैं। जिससे किसानों ने मंडी में प्याज लाना और खेतों में खुदाई रोक दी है। अधिकांश किसान भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। गत तीन दिन में प्याज की आवक 46 हजार से घटकर 36 हजार कट्टे रह गई है।
मंगलवार को 46 हजार कट्टे प्याज आया। अच्छी क्वालिटी का प्याज 3300 से 3400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। बुधवार को आवक घटकर 37 हजार कट्टे रह गई, जबकि अच्छी क्वालिटी के भाव 3500 से 3700 रुपए प्रति क्विंटल रहे। गुरुवार को 36300 कट्टे प्याज मंडी पहुंचे। इस दिन अच्छी क्वालिटी का प्याज 3700 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल बिका है।
*किसानों को भाव चढ़ने का इंतजार, इसके बाद ही बढ़ेगी आवक*
झाड़का के किसान बस्तीराम और हरसौली के सुरेंद्र जाट ने बताया कि मंडी में प्याज की आक्क अधिक होने से भाव प्रभावित हुए हैं। खेतों में प्याज की फसल को अभी पानी दिया है। खेत में खड़ी प्याज फिलहाल खराब नहीं हो रही, इसलिए कम भाव में बेचने के बजाय कीमतों में सुधार का इंतजार करेंगे। उम्मीद है कि आवक कम होने पर मंडी में प्याज के भाव फिर बढ़ सकते हैं। सौरवा के किसान फखरुद्दीन और जमालू ने बताया कि उन्होंने चार बीघा में प्याज की खेती की है। पिछले साल काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार शुरुआत में अच्छे भाव मिले, लेकिन अब 10 से 15 रुपए किलो तक कीमत कम हो गई है। ऐसे में उन्होंने खेतों में प्याज उखाड़कर छोड़ रखी है। अभी भाव बढ़ने की उम्मीद है।
*इनका कहना है --*
इस संबंध में कृषि उपज मंडी समिति सचिव नेहा यादव ने बताया कि प्याज मंडी में पिछले तीन-चार दिनों से प्याज की आवक में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को 36300 कट्टे प्याज की आवक हुई है। वहीं शुक्रवार को मंडी में व्यापारिक कार्य बंद रहेंगे। शनिवार को मंडी खुली रहेगी।
*फोटो कैप्शन - खेत में खुदी प्याज।*
📲Get App