🔥 ट्रेंडिंग पराग दुग्ध संघ ने दूध के दाम पुराने स्... mathura बरसाना के चिकसौली में चकरोड को... दिल्ली के शालीमार बाग में श्रद्धालुओं... चहथ के दौरान पटना के मिर्ज़ापुर घाट पर... बोपाल में बाइक टैक्सी से गिरने पर डम्प... कटनी के 15 करोड़ की ज्वैलरी चोरी के आर...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्री खाटू श्याम बालाजी सेवा समिति ने निशान यात्रा का निमंत्रण पत्र जारी किया

✍️ रिपोर्टर: Kimmy Arora 🗓 15 नव. 2026, 10:42 PM 👁 45
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्री खाटू श्याम बालाजी सेवा समिति ने निशान यात्रा का निमंत्रण पत्र जारी किया

खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, समिति सदस्यों ने किया कार्ड विमोचन

मालेरकोटला। श्री खाटू श्याम बालाजी सेवा समिति (रजि.), मालेरकोटला की ओर से श्री खाटू श्याम बाबा जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य निशान यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में समिति के सदस्यों द्वारा निशान यात्रा का निमंत्रण पत्र जारी किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से निमंत्रण पत्र का विमोचन किया और श्रद्धालुओं को निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

समिति सदस्यों ने कहा कि श्री खाटू श्याम बाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पावन अवसर पर निशान यात्रा के माध्यम से बाबा का गुणगान किया जाएगा तथा श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में निशान अर्पित करेंगे।

समिति की ओर से शहरवासियों एवं सभी श्याम भक्तों से अपील की गई कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

जय श्री श्याम जी 🙏 जय श्री बालाजी 🙏
📲Get App