🔥 ट्रेंडिंग ਭਾਈ ਕਲਾਂ ਦੇ ਦਲਜੀਤ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦ... आज की खास खबर रामगढ़ मुराड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर... स्लग== *दीपाली सागर आत्महत्या मामले मे... नागालैंड की लड़की का राष्ट्रीय गीत का... इन्फाइटिंग के कारण मेघालय टीम को मैच स...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

श्री केशर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित, मिट्टी के दीपकों से स्वदेशी संदेश

✍️ रिपोर्टर: Swaroop Singh 🗓 03 नव. 2026, 09:15 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री केशर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में दीपोत्सव के दौरान शहीदों के नाम दीप जलाए गए और पर्यावरण‑सचेतनता के लिए मिट्टी के दीपकों का प्रयोग किया गया।

कस्बे के श्री केशर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक श्रवण विश्नोई ने ‘एक दीपक शहीदों के नाम’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रथम दीप प्रज्वलित किया।

इसके पश्चात विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने क्रमशः दीपक जलाए और दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और दीपावली के पावन अवसर को स्मरणीय बनाया।

इस अवसर पर चाइनीज दीपकों के बजाय मिट्टी के दीपकों का उपयोग करने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वरिष्ठ अध्यापक संजय विश्नोई ने विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने तथा मिट्टी के दीपक जलाने के लिए स्वयं जागरूक होने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया तथा इस संबंध में शपथ भी दिलाई।

शिक्षकों ने बताया कि मिट्टी के दीपक जलाना हमारी पारम्परिक संस्कृति से जुड़ा होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कुम्हारों के रोजगार को बढ़ावा देता है। इस दौरान सुमेर सिंह, नरेश विश्नोई, युवराज सिंह, प्रकाश, मनीष, सुनील, श्रीराम, सीमा सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📲Get App