🔥 TRENDING પ્રારંભિક બાંધકામ ખર્ચ પ્રમાણમાં ઊંચો... बदायूं में चार बच्चों को जन्म देने वाल... बाढ थाना क्षेत्र के नया टोला गुलाब में... बीदर विश्वविद्यालय की क्रॉस कंट्री दौड... दीपावली का असली उत्साह दूसरों के जीवन... ધાંગધ્રા અપેક્ષા ફાઉન્ડેશન દ્વારા આરયૅ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्री झूलेलाल 58वें वार्षिक महोत्सव का प्रचार रथ रवाना, हनुमानगढ़ में शुभारंभ
Local

श्री झूलेलाल 58वें वार्षिक महोत्सव का प्रचार रथ रवाना, हनुमानगढ़ में शुभारंभ

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 07 Oct 2026, 11:15 AM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हिनुमानगढ़ में पूज्य सिंधी पंचायत गांधी नगर द्वारा आयोजित श्री झूलेलाल 58वें वार्षिक महोत्सव के प्रचार-प्रसार अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रचार रथ को रवाना किया गया।

हिनुमानगढ़ में पूज्य सिंधी पंचायत गांधी नगर द्वारा आयोजित श्री झूलेलाल 58वें वार्षिक महोत्सव के प्रचार-प्रसार अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रचार रथ को रवाना किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

इस दौरान मेला प्रभारी चिमन रूघवानी और पूज्य सिंधी पंचायत गांधीनगर अध्यक्ष राजकुमार विशनानी ने मेले की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री झूलेलाल महोत्सव सिंधी समाज की आस्था, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहती है।

महोत्सव को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। प्रचार रथ के माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक समाजजनों को महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
📲Get App