🔥 ट्रेंडिंग ਤਾਮਿਲਨਾਡੂ ''ਚ ਵੱਡੀ Jail Break! ਸੁਰੱਖਿਆ... യുവജന കമ്മിഷൻ അദാലത്ത് നടത്തി छत्रपती संभाजीनगर में मराठवाडा पदवीधर... चिप निर्यात से दक्षिण कोरिया की अर्थव्... कोर्ट पर दुश्मनी, प्यार में बंधे Boult... प्रेमदा ओराली, 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

शेखपुरा में ट्रक कारोबारी के घर पर हमला रंगदारी मांगने का आरोप

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 27 अक्टू. 2026, 07:09 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शेखपुरा जिला के टाउन थाना क्षेत्र के बूधौली बाजार में एक ट्रक कारोबारी केघर पर 15से 20कि संख्यां में बदमाशों ने किया हमला रंगदारी मांगने का आरोप पुलिस जांच में जुटी

शेखपुरा में ट्रक कारोबारी के घर पर हमला, रंगदारी मांगने का आरोप; 15 से 20 बदमाशों के पहुंचने से मचा हड़कंप



शेखपुरा: जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौली बाजार में एक ट्रक कारोबारी के घर पर हमला करने और रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी सुभाष कुमार उर्फ बबलू के अनुसार, करीब 15 से 20 की संख्या में बदमाश उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों को भी चोटें आईं। पीड़ित सुभाष कुमार ने बताया कि एक डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने के बहाने पिछले चार दिनों से उनके घर की रेकी कर रहा था। सोमवार को अचानक बड़ी संख्या में हथियारबंद बदमाश उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने रंगदारी मांगने के साथ मारपीट भी की है । घटना के दौरान हल्ला सुनकर आसपास के कई व्यवसायी और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ लोगों को पकड़कर टाउन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटनास्थल से बदमाशों की दो बाइक को भी पुलिस सौंपी गई हैं ।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुष्टी करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। दो डिलिवरी ब्याय को लाया गया है , मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
📲Get App