🔥 ट्रेंडिंग 30लाख के सोने के आभूषण चोरी दिल्ली पुलिस ने टक्कर गिरोह के सक्रिय... लक्ष्मी नगर में जटिल बिजली के तारों से... कुल्हाड़ी से पिता ने मार डाला 28 वर्षी... पवन सिंह की माँ की अचानक बिगड़ी तबीयत,... Niyaz ceremony held in Limbayat on the...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शेखपुरा: लापता महिला का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने की पहचान
अपराध

शेखपुरा: लापता महिला का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने की पहचान

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 02 अक्टू. 2026, 09:45 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शेखपुरा जिले में मंगलवार देर शाम टाटी नदी पुल के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, बरबीघा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी गायत्री देवी के रूप में पहचाना गया। महिला 27 सितंबर से लापता थी।

शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र में टाटी नदी पुल के समीप मंगलवार देर शाम पेड़ से लटके मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी गायत्री देवी पत्नी रामशीष रविदास के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम टाटी नदी पुल के पास एक सुनसान बगीचे में महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलते ही हथियावां थानाध्यक्ष वैभव कुमार और डीएसपी ज्योति कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इसी बीच, शव की तस्वीर पत्रकारों के माध्यम से मृतका के परिजनों तक पहुंची। तस्वीर देखने के बाद परिजनों ने महिला की पहचान गायत्री देवी के रूप में की। परिजनों के अनुसार, गायत्री देवी 27 सितंबर को घर में हुए विवाद के बाद घर से निकल गई थीं और तब से लापता थीं।

पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
📲Get App