🔥 TRENDING India Secures Gold Medal Match Against... Supreme Court Criticizes UP Police for... Uttar Pradesh Beats Telangana in Sub‑J... Eight police officers and a watchman s... Controversy erupts at Aburoad municipa... Jabalpur Patwari Arrested for Acceptin...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शेखपुरा: गैराज से 13 वर्षीय दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, संचालक पर कार्रवाई
Crime

शेखपुरा: गैराज से 13 वर्षीय दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, संचालक पर कार्रवाई

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 01 Oct 2026, 07:44 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शेखपुरा में बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रम विभाग की टीम ने एक बाइक गैराज में छापेमारी कर 13 वर्षीय दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। गैराज संचालक के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

शेखपुरा जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। हथियामा थाना क्षेत्र के फरिदपुर गांव के पास शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क किनारे स्थित एक बाइक गैराज में छापेमारी के दौरान 13 वर्षीय दो बाल श्रमिकों को काम करते हुए मुक्त कराया गया।

श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुक्त कराए गए दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में गैराज संचालक अमित साह के खिलाफ बाल श्रम कराने का आरोप लगाते हुए चाइल्ड लेबर एक्ट 1986 की धारा-3 के तहत कार्रवाई की गई है।

छापेमारी टीम में शेखपुरा के श्रम विभाग अधिकारी बबलू कुमार, बरबीघा के अशोक कुमार और अरियरी के देवाशिष कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बाल श्रमिकों के मामले में गैराज संचालक पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, मुक्त कराए गए बच्चों को विभाग की ओर से तत्काल तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर छापेमारी कर बाल श्रमिकों को मुक्त कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने का कार्य निरंतर चलता रहेगा।
📲Get App