🔥 TRENDING वैशाली के महुआ में तीन दिनों से लगातार... मंत्री लक्ष्मण सवदी ने ₹1.75 करोड़ की... औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना के कासमा... Eugene Levy Stars in New Film 'Sctv: T... Yami Gautam’s Family Celebrates Her Na... Nag Ashwin Updates on Shooting of 'Kal...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शोक : वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार शर्मा (शिब्बू महराज) का निधन, कटघोरा में शोक की लहर.

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 26 Sep 2026, 05:25 PM 👁 14
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटघोरा निवासी, शिव इंटरप्राइजेज के संचालक, वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संघ के सदस्य शिव कुमार शर्मा (शिब्बू महाराज) (48 वर्ष) का शनिवार सुबह हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही कटघोरा सहित पूरे कोरबा जिले के पत्रकार जगत और नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

शिव कुमार शर्मा लंबे समय से प्रतिष्ठित समाचार पत्र में सक्रिय पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और मिलनसार स्वभाव के चलते वे पत्रकारों एवं नगरवासियों के बीच परिचित और लोकप्रिय थे। वे स्वर्गीय मामचंद शर्मा के कनिष्ठ सुपुत्र तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा के छोटे भाई थे।परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से कटघोरा लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को कटघोरा स्थित राधा सागर मुक्तिधाम में किया जाएगा।
उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।शिव कुमार शर्मा हंसमुख, मिलनसार और धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से शर्मा परिवार के साथ-साथ उन्हें करीब से जानने वाले लोगों में भी गहरा शोक है। उनका निधन परिवार, पत्रकारिता जगत और परिचितों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
दिवंगत शिव कुमार शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
📲Get App