🔥 TRENDING Rain Forecast Could Decide India vs Ne... BJP ramps up grassroots outreach to ca... Police Approach Court Over Service Pis... Govind Devji Temple in Jaipur to Host... गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति, म... Indian Air Force Sets Altitude Record...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 10 Nov 2026, 08:24 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सैनिक स्कूल और भारतीय रक्षा अकादमी NDA में प्रवेश लिये जिले के बच्चों का भी सम्मान करेगा ट्रस्ट

प्रेस विज्ञप्ति





रायगढ़, छत्तीसगढ़ बल्कि देश के सैन्य इतिहास की बड़ी घटना मानी जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन मणिपुर में घात लगाकर किये गये एक क़ायराना आतंकी हमले में 46 आसाम रायफ़ल्स के तत्कालीन सीओ कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने चार जवानों और पत्नि अनुजा, नन्हे बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना के बाद शहीद कर्नल विप्लव के माता पिता सुभाष आशा त्रिपाठी लंबे समय तक सदमे में रहे लेकिन ज़िंदगी का ये भी सच है कि वक़्त घाव देता है तो वक़्त ही उन घावों पर मरहम भी लगाता है। अपने बड़े बेटे, बहू और पोते की शहादत के सदमे से बाहर आते आते वीर माता-पिता ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की, इसी ट्रस्ट के जरिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंति और शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों ट्रस्ट की औपचारिक बैठक में सर्वसम्मति से इस साल भी 13 नवंबर को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा “शौर्य दिवस” मनाया जायेगा, सुबह के सत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम (शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम) और बच्चों की सहभागिता से चित्रकला/निबंध लेखन उत्सव (कमला नेहरू गार्डन) का आयोजन किया जा रहा है, वहीं इसी दिन शाम के सत्र में साढ़े छः बजे से छत्तीसगढ़ से भारतीय सेना के 40 शहीद परिवारों का सम्मान किया जायेगा, ग़ौरतलब है कि पिछले वर्ष 2025 में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रायगढ़ जिले के 14 शहीद परिवारों का सम्मान “शौर्य दिवस” के मंच से किया था। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर के शाम के सत्र में ही उन छात्र छात्राओं का सम्मान किया जायेगा, जिन्होंने वर्ष 2025 और 26 में प्रवेश परीक्षा पास कर सैनिक स्कूल और भारतीय रक्षा अकादमी एनडीए में प्रवेश लिया है। कार्यक्रम के दौरान अगर किसी कारणवश बच्चे ना आ सकें तो उन बच्चों के माता-पिता सम्मान ग्रहण कर सकते हैं।
13 नवंबर को सुबह के सत्र में पहले मिनी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी और फिर सर्किट हाउस रोड स्थित पुष्प वाटिका बाल उद्यान में स्थापित बाल शहीद अबीर की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। फिर सुबह 9 बजे से कमला नेहरू गार्डन में स्कूली बच्चों का चित्रकला और निबंध लेखन उत्सव आयोजित है, इस आयोजन में शामिल होने के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ़ से महामहिम राज्यपाल रामेन डेका, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और माननीय वित्तमंत्री विधायक ओपी चौधरी को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में 28 वीं बटालियन एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिक संगठन, दिव्य शक्ति, अग्रसेन सेवा संघ, काव्य वाटिका, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्थान स्पंदन, जेसीआई, बजरंग दल, अमेचर कबड्डी संघ, संस्कार पब्लिक स्कूल, प्रेस क्लब, इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ, बैंकर्स एसोसिएशन (रिटा.), कहानीबाज़ थियेटर सोसायटी, गुड़ी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान जैसी संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। चित्रकला उत्सव के लिए स्कूलों से इच्छुक प्रतिभागियों (12 से 18 वर्ष उम्र समूह) की सहभागिता के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आग्रह किया गया है।
📲Get App