🔥 TRENDING Haryana Police Integrates 29,416 Crimi... मारपीट के आरोपों के बीच महिला की मौत,... Gujarat Men Arrested for Giving Bank A... CRPF and Chhattisgarh Police Women to... Chief Ministers Mohan and Sai Speak on... Bailadila Bulls Reach Chhattisgarh Hoc...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

शहपुरा सीएचसी में सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति की अनुशंसा, राहुल रैकवार के नाम का प्रस्ताव

✍️ Reporter: Sanddeep Kumar Gouliya 🗓 30 Oct 2026, 10:54 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने कलेक्टर को लिखा पत्र, नियमानुसार कार्रवाई कर आदेश जारी करने का किया अनुरोध

शहपुरा सीएचसी में सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति की अनुशंसा, राहुल रैकवार के नाम का प्रस्ताव

सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने कलेक्टर को लिखा पत्र, नियमानुसार कार्रवाई कर आदेश जारी करने का किया अनुरोध

डिंडौरी। मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति के लिए राहुल रैकवार के नाम की अनुशंसा की है। इस संबंध में उन्होंने 20 अक्टूबर 2026 को मंडला से जिला कलेक्टर डिंडौरी को पत्र प्रेषित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

सांसद द्वारा कलेक्टर को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि राहुल रैकवार पिता वाला प्रसाद रैकवार, निवासी वार्ड क्रमांक 10 शहपुरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की जाती है। साथ ही कलेक्टर से इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियुक्ति आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

पत्र की प्रतिलिपि खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा को भी आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

सांसद की अनुशंसा के बाद अब शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
📲Get App