🔥 TRENDING Marine Electricals Launches Goa Facili... Marine Electricals Inaugurates New Man... Karan Yadav Appointed CEO as ISL Moves... 150 New Electric Buses to Join Delhi’s... Bihar: Sushant Singh Rajput family dem... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शाहपुर पुलिस नेचोरी कि घटना का किया सफल उद्भेदन
Crime

शाहपुर पुलिस नेचोरी कि घटना का किया सफल उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 11 Aug 2026, 08:40 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहपुर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत टेम्पू चोरी कि घटना का किया सफल उद्भेदन

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



महज 48 घंटे के अन्दर चोरी कांड का सफल उद्भेदन 5 अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक-7.8.2026 को वादी के द्वारा शाहपुर थाना में एक आवेदन दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि शाहपुर थाना अन्तर्गत ग्राम-नरगदा खगड़ी में इनके घर के सटे मंदिर के पास से इनका CNG टेम्पु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात में चोरी कर लिया गया है।

> इस संदर्भ में वादी द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना कांड सं0-327/26, दिनांक 8. 8.2026, धारा-303(2) BNS के तहत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

> कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक, दानापुर-1, के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शाहपुर थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर उक्त चोरी की CNG टेम्पु को बिकी करने जा रहे एक व्यक्ति नितिश कुमार, पिता-इन्द्रदेव राय, सा०-ब्रहमचारी पोखरा, थाना-मनेर, जिला-पटना को पकड़ा गया। जिनके पास से चोरी की CNG टेम्पु को बरामद किया गया तथा इनके निशानदेही पर चोरी की एक ई-रिक्सा को भी बरामद किया गया तथा चोरी घटना में संलिप्त चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा इसमें संलिप्त और अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अपराधकर्मी का नामः-

1. नितिश कुमार, पिता इन्द्रदेव राय, ग्राम ब्रहमचारी पोखरा, थाना-मनेर, जिला-पटना।

2. गोपाल कुमार, पिता रामनाथ राय, ग्राम ब्रहमचारी पोखरा, थाना-मनेर, जिला-पटना।

3. रूपेश कुमार, पिता पत्थर राय, ग्राम ब्रहमचारी पोखरा, थाना-मनेर, जिला-पटना।

4. चन्दन कुमार, पिता अजय रायग्राम सत्तर, थाना-मनेर, जिला-पटना।

5. विशाल कुमार, पिता राजु राम, ग्राम भगवतीपुर, आलीचक, थाना-शाहपुर, जिला-पटना।

> बरामदगीः-

1. CNG टेम्पु ई-रिक्सा 1जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01PN-0571 छापामारी दल

पुअनि सह थानाध्यक्ष, नवीन कुमार, शाहपुर थाना।

2. पुअनि आलोक कुमार, शाहपुर थाना।

पुअनि अनुज कुमार, शाहपुर थाना।

पुअनिप्रमोद कुमार सिंह, शाहपुर थाना।

सशस्त्र बल, शाहपुर थाना।
📲Get App