🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहपुरा में बंदरों का राज!* > *घर से निकलने से डर रहे लोग, प्रशासन मौन*

✍️ Reporter: Mukesh Sharma 🗓 20 Nov 2026, 11:01 AM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शाहपुरा (जयपुर) सुबह घर का दरवाजा खोलो तो बंदर, छत पर कपड़े सुखाओ तो बंदर, दुकान पर बैठो तो बंदर। लोगों का कहना है कि अब तो बंदरों ने घरों में घुसकर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। फ्रिज खोलना, सामान बिखेरना, पर्दे फाड़ना अब उनके लिए आम बात हो गई है।

सबसे ज्यादा डर बच्चों को लगता है। स्कूल जाते बच्चे और अस्पताल जाने वाले मरीजों के परिजन हर वक्त सहमे रहते हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक भी अब बंदरों के वैसे परेशान है इस समस्या से शाहपुरा शहर के लोग ही नहीं आसपास की ढाणियों के निवासी भी बहुत परेशान है

लोग बताते हैं कि शिकायत करते-करते थक गए। सभापति ने पदभार ग्रहण करते समय कहा था - जल्द ही बंदरों के आतंक से आमजन को मुक्ति दिलाई जाएगी यह मेरी प्राथमिकता रहेगी

लोगों को अब आश्वासन नहीं, एक्शन चाहिए। मांग सिर्फ इतनी है - बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर कहीं और शिफ्ट किया जाए और शहर को इस रोज की दहशत से मुक्ति मिले।

अब सबकी नजर नगर परिषद प्रशासन पर है। देखना होगा कि इस बार प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता है, या सच में जमीन पर काम करके दिखाता है।
📲Get App