🔥 TRENDING काटकूट क्षेत्र की बिजली समस्याओं को ले... ਸਰਕਾਰੀ ਰਾਜਿੰਦਰਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਏਕਤਾ... NLU Study Finds Harsh Penalties Fail t... Indore Set to Reclaim ‘Fabric City’ Ti... 42-year-old woman found dead in Indore... Rajasthan High Court withdraws action...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शाहजहांपुर। थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम पटना में जमीन कब्जे और जान से मारने की धमकी

✍️ Reporter: Abhishek Kalia 🗓 31 Oct 2026, 03:50 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शाहजहांपुर। थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम पटना में जमीन कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा देवी पुत्री ओमकार ने थाना प्रभारी निरीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, ग्राम पटना में उसका एक बैनामाशुदा प्लाट स्थित है। आरोप है कि 31 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र प्रेमपाल, सोनू पुत्र प्रेमपाल तथा सर्वेश पुत्र श्रीकृष्ण द्वारा उक्त प्लाट पर जबरन दीवार खींचकर अवैध कब्जा किया जाने लगा।
घटना की जानकारी मिलने पर जब पीड़िता अपने पिता ओमकार के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य का विरोध किया, तो विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। जब उनसे निर्माण रोकने को कहा गया तो दबंगों ने साफ कहा कि यह प्लाट उनका है और दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि उसके पास उक्त भूमि के बैनामे के सभी वैध कागजात मौजूद हैं। पीड़िता ने बंडा थाने में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जब इस सम्बन्ध मे दरोगा जी राजेंद्र सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दोनों को बुलाया गया है और प्लाट सम्बन्धी कागजात मंगवाए है जो सही होगा वहीं होगा उचित कार्यवाही की जाएगी
📲Get App