Crime
शाहजहांपुर: चेकिंग में 268 ग्राम अफीम और 10 हजार रुपये के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कलान पुलिस ने गुन्दौरा-दाउदपुर तिराहे पर संदिग्धों की तलाशी के दौरान 268 ग्राम अफीम, नकद, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शाहजहांपुर। कलान थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 268 ग्राम अफीम, 10,050 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक एचएफ मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गुन्दौरा-दाउदपुर तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया। इनकी पहचान सरोज कुमार (29) पुत्र छोटेलाल और राममोहन (30) पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई, जो ग्राम खालसा, थाना परशुरामपुरी, शाहजहांपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलान में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, राममोहन के खिलाफ कांट थाने में डीपी एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।