🔥 TRENDING વાપીના ડુંગરા ખાતે 45 MLD વોટર ટ્રીટમે... Vir Das’s Emmy Outfit Takes 120 Hours,... વસ્ત્રાલમાં ૨.૫૩ લાખ રૂપિયાના એમડી ડ્ર... Ramayana grosses additional Rs 20 cror... सुमेरपुर में पुराना पाली बस्टेंड से गौ... India's Comedy Industry Rakes in Rs 7-...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल। शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 27 Nov 2026, 08:41 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल। शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के तमाम सरकारी दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम इलाके शासकीय रघुराज स्कूल के पास बीच चौराहे पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। बीती रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने देखते ही देखते इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों की ओर से 50 से अधिक युवक मौके पर एकत्रित हो गए और शहर के प्रमुख चौराहे पर भारी मजमा लग गया। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपराधों पर लगाम लगाने और सख्त रात्रिकालीन गश्त के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के हृदय स्थल पर आधे घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। बीच बाजार में युवकों के इस जमावड़े और तनावपूर्ण माहौल को देखकर किसी बड़ी अप्रिय घटना या खूनी संघर्ष की आशंका बनी रही, जिससे आसपास के व्यापारी और राहगीर दहशत में आ गए।

सूचना के बाद जागी कोतवाली पुलिस, तब तक शांत हो चुका था मामला

चौराहे पर बढ़ते हंगामे और युवकों की भीड़ को अनियंत्रित होता देख कुछ देर बाद स्थानीय नागरिकों ने ही जिम्मेदारी दिखाते हुए कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी हरकत में आए और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों पक्षों के बीच का विवाद अपने आप शांत होकर भीड़ तितर-बितर हो चुकी थी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस की लेटलतीफी और निष्क्रियता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 9 बजे का समय ऐसा होता है जब बाजार में आम नागरिकों और परिवारों की आवाजाही रहती है, ऐसे संवेदनशील समय में मुख्य चौराहे पर पुलिस पॉइंट का खाली रहना कोतवाली पुलिस और गश्त प्रभारी की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। यदि समय रहते विवाद शांत न होता, तो प्रशासन की इस चूक का खामियाजा शहर की शांत फिजा को भुगतना पड़ सकता
📲Get App