🔥 TRENDING मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित क... छातापुर में विधायक नीरज सिंह बबलू ने व... सांसद ने दावा किया पंचायती राज चुनाव म... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં સજા વોરંટ ધરાવતા ર... Karnataka and ISRO Sign Space Collabor... बाटाडू के पास जांदुओं की ढाड़ी में दुः...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 22 Oct 2026, 12:14 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) शहडोल में शोक परेड एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया गया। साथ ही शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अमर शहीदों का त्याग, साहस एवं बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीदों को शत्-शत् नमन।

#ShahdolPolice #शहडोलपुलिस #PoliceSmritiDiwas #पुलिसस्मृतिदिवस #शहीदोंकोनमन अमरशहीद
📲Get App