🔥 TRENDING Headlines ਘਰੇਲੂ ਕਲੇਸ਼ ਕਾਰਨ ਉੱਜੜ ਗਿਆ ਹੱਸਦਾ-ਖੇਡਦਾ... લાઠી તાલુકામાં સમાવિષ્ટ કુલ ૧૩ સેજામાં... હિંમતનગરમાં 'માં નો માંડવો 2026'માં ખે... અરવલ્લીના ભિલોડામાં બે બાઈકની ટક્કરથી... दुर्गा अष्टमी पर कंजकों का पूजन
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 18 Oct 2026, 10:44 AM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना बुढ़ार पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी कोदूलाल भरिया निवासी ग्राम हरी चौकी, केशवाही, थाना बुढ़ार के विरुद्ध बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके उपरांत बुढ़ार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चौकी केशवाही पुलिस द्वारा निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अरोपी - कोदूलाल भरिया, पिता कुनीलाल भरिया, उम्र 33 वर्ष। सह-आरोपी - कुनीलाल भरिया, पिता स्व. बैठोली भरिया, उम्र 55 वर्ष। विपिन भरिया उर्फ कब्बित, पिता रामचरण भरिया, उम्र 19 वर्ष। राजकुमार भरिया, पिता जवाहरलाल भरिया, उम्र 20 वर्ष चारों आरोपी निवासी ग्राम हरी चौकी, केशवाही, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) के हैं। प्रकरण में की विवेचना जारी है।
📲Get App