🔥 TRENDING Madhya Pradesh Police Crack Down on Rs... Congress to Gherao Collector Offices i... Four Madhya Pradesh Heritage Sites Add... Harsh Goenka credits West Bengal woman... Two Bihar Men Allegedly Blackmailed an... Jalsa-e-Seerat-un-Nabi in Mailoor, Bid...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने 5 थाना

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 30 Sep 2026, 08:34 AM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने 5 थाना प्रभारियों का किया तबादला, तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारियां लागू
शहडोल (मध्य प्रदेश):
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 5 पुलिस निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत जिले के कोतवाली, गोहपारू, बुढार, अजाक और महिला थाना के प्रभारियों की अदला-बदली की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
तबादला सूची और नई पदस्थापनाएँ:
निरीक्षक हेम सिंह पैंदो: अजाक थाना प्रभारीथाना प्रभारी बुढार
निरीक्षक राजकुमार मिश्रा: गोहपारू थाना प्रभारीथाना प्रभारी कोतवाली
निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा: महिला थाना प्रभारी थाना प्रभारी गोहपारू
निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी: कोतवाली थाना प्रभारी थाना प्रभारी अजाक
निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल: बुढार थाना प्रभारी महिला थाना प्रभारी
पुलिस अधीक्षककार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App