🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल में जनजातीय कार्य विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ₹2.80 करोड़ की मरम्मत पर उठे सवाल

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 20 Nov 2026, 09:37 AM 👁 127
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल में जनजातीय कार्य विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ₹2.80 करोड़ की मरम्मत पर उठे सवाल

संदीपनी विद्यालय में 10 प्रतिशत भी काम नहीं होने का दावा, सहायक आयुक्त के खिलाफ प्रमुख सचिव से शिकायत

शहडोल। जनजातीय कार्य विभाग शहडोल में कथित वित्तीय अनियमितताओं और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सात्विक प्रसाद तिवारी ने भोपाल में विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत सौंपकर करोड़ों रुपये के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायत में संदीपनी विद्यालय जयसिंहनगर की मरम्मत के लिए स्वीकृत ₹2.80 करोड़ की राशि के उपयोग पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद मौके पर 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ और पहली बारिश में ही विद्यालय की छत से पानी टपकने लगा।

इसके अलावा निर्माण कार्यों की स्वीकृति, ठेकेदारों को भुगतान, छात्रावास अधीक्षकों के लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने और कथित नियमविरुद्ध नियुक्तियों को लेकर भी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा की पूर्व पदस्थापनाओं के दौरान हुई विभागीय कार्रवाई और अन्य संपत्तियों को लेकर भी जांच की मांग की है।

अब पूरे मामले में प्रमुख सचिव से स्वतंत्र जांच समिति गठित करने तथा संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग की गई है। सवाल यह है कि आदिवासी विद्यार्थियों की शिक्षा और विकास के लिए आवंटित करोड़ों रुपये की वास्तविक स्थिति क्या है और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी?

नोट: ये सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
📲Get App