🔥 TRENDING सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्... जैनुद्दीनपुर में जमीन के बैनामों को ले... বাগনান স্বস্তিক সংঘের পূজা ખેરાલુ નગરપાલિકા વોર્ડ 1ની પેટા ચૂંટણી... पूर्व मंत्री के पुत्र ने बाढ़-ग्रस्त द... दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शहडोल। जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही के बीच बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मखना हाथी की मौत का मामला सामने आया है।

शहडोल। जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही के बीच बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मखना हाथी की मौत का मामला सामने आया है।

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 13 Oct 2026, 01:10 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल। जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही के बीच बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मखना हाथी की मौत का मामला सामने आया है। घटना बाणसागर क्षेत्र के चंदौली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव के राजस्व क्षेत्र में हाथी का शव मिला। प्रारंभिक आशंका है कि घर तक बिजली पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही टूटी सर्विस लाइन के संपर्क में आने से हाथी की जान गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल अक्सर रात के समय भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाता है। गांवों में घरों के भीतर रखे अनाज की गंध भी हाथियों को आबादी की ओर आकर्षित करती है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान दल से बिछड़कर एक मखना हाथी चंदौली गांव के राजस्व क्षेत्र में पहुंच गया। टूटी तार से करंट फैलने की आशंका, जांच जारी


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के पास बिजली की सर्विस लाइन टूटी हुई थी। आशंका है कि तार में करंट प्रवाहित होने के कारण हाथी उसकी चपेट में आ गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।


वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल


हाथी की मौत की घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लाइनों के रखरखाव और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही वाले क्षेत्रों में बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों की जांच और समय रहते सुधार करना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


13 अक्टूबर 2026 को , शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र के चंदोली गांव में खेत के पास बोरवेल क्षेत्र में करंट लगने से नर हाथी की मौत की सूचना है। वन विभाग के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।
📲Get App