🔥 TRENDING મહેસાણામાં 6-રાઉન્ડ ગોળીબારી કેસમાં શૂ... धनपुरी को मिलेगी मॉडल रोड की सौगात, जल... नवादा में परिवहन विभाग ने ई‑रिक्शा व द... आगरा के रहने वाले की करौली में ट्रैक्ट... अब व्यवसायिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन से... ਅਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਕੈਰੋ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱ...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहबाद पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुई गाड़ी, मां और बेटी सड़क पर गिरकर घायल

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 24 Nov 2026, 03:12 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहबाद से दवा लेकर लौट रही थी महिला और उसकी पुत्री

शाहबाद पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुई गाड़ी, मां और बेटी सड़क पर गिरकर घायल

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​ (रामपुर)। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला व उसकी बेटी वाहन से गिरकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर गांव निवासी अविनेश पुत्र आशाराम मंगलवार को अपनी बुआ शारदा (40 वर्ष) और फुफेरी बहन स्वाति (17 वर्ष) को दवा दिलाने के लिए शाहाबाद आया था। दवा दिलाने के बाद वह मां-बेटी को साथ लेकर वापस अपने गांव संग्रामपुर लौट रहा था।
​बताया जाता है कि जैसे ही वे शाहाबाद क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे पहुंचे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ने से शारदा और उनकी बेटी स्वाति वाहन से नीचे सड़क पर जा गिरीं और घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को संभाला और सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
📲Get App