🔥 TRENDING सिकंदराराऊ में धूमधाम से निकली मां भगव... वेलतूर येथे विजयादशमी व दसऱ्याचा उत्स... Karnataka CM Shivakumar Urges Minister... Vande Bharat Express to Link Bengaluru... Priyank Kharge urges RSS to approve Vi... Lawrence Bishnoi jailed as shadow cabi...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहबाद पुलिस ने महानवमी पर किया हवन पूजन और कन्या पूजन क्षेत्र की सुख शांति की कामना

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 20 Oct 2026, 11:14 PM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डाकिया पुलिस चौकी परिसर में प्राचीन शिव एवं दुर्गा मंदिर में की गई पूजा अर्चना

शाहबाद पुलिस ने महानवमी पर किया हवन-पूजन और कन्या पूजन, क्षेत्र की सुख-शांति की कामना
​शाहबाद

महानवमी और शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शाहबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी ढकिया परिसर स्थित प्राचीन शिव एवं दुर्गा मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकीनंदन के मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा विधि-विधान से माता रानी का हवन-पूजन किया गया।
​इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरी निष्ठा के साथ मां दुर्गा की आराधना की तथा क्षेत्र में अमन-चैन, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
​कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
​हवन-पूजन के पश्चात परंपरा और आस्था के प्रतीक इस पावन पर्व पर पुलिस बल द्वारा कन्या पूजन भी किया गया। नन्हीं कन्याओं को आदर सहित भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
​इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह सहित चौकी ढकिया का पूरा पुलिस बल और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App