🔥 TRENDING Sadhvi Harsha Slams Kanwar Yatra MP School Serves Infested Food Ajmer Bus Crash Rajasthan Celebrates 80th Independence... ગીતા મંદિર બસપોર્ટનું ટર્મિનલ-2 શરૂ, પ... मडगाव में आवर लेडी ऑफ असम्प्शन का पर्व...
15 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

शाहाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा रैली

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 15 Aug 2026, 07:12 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरदोई। तहसील शाहाबाद क्षेत्र में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संकटा देवी मंदिर परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया।

रैली का शुभारंभ संकटा देवी मंदिर से हुआ, जो बाजार चौक, बालाजी मंदिर, सरदारगंज चौकी, महुआटोला चुंगी, बस स्टैंड, अंबेडकर पार्क और ब्लॉक होते हुए काशीराम कॉलोनी पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।

इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। रैली के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

रैली में भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष मुन्ना गिहार, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष शनि गिहार, राहुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है।
📲Get App