🔥 TRENDING India's Q2 GDP projected at 7.8%, beat... Congress leader Abbas Hafiz serves leg... Kareena Kapoor Faces Legal Notice Over... Counterview Flags Patronage Threat to... Dewas Tops Swachh Survekshan Among 50k... Congress Leader Abbas Hafiz Sends Lega...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहाबाद में भैया दूज पर महिला सुरक्षा दल की सघन गश्त: उप-निरीक्षक कंचन धामा ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को दी कड़ी चेतावनी, महिलाओं को किया जागरूक

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 12 Nov 2026, 08:26 AM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उप निरीक्षक कंचन धमाका बड़ा एक्शन बेवजह घूम रहे लोगों को दी सख्त चेतावनी

शाहाबाद में भैया दूज पर महिला सुरक्षा दल की सघन गश्त: उप-निरीक्षक कंचन धामा ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को दी कड़ी चेतावनी, महिलाओं को किया जागरूक

शाहाबाद से नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

​शाहाबाद। भैया दूज के पावन पर्व पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कस्बे में महिला सुरक्षा दल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। महिला उप-निरीक्षक कंचन धामा और महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर सघन भ्रमण अभियान चलाया।
​पुलिस टीम ने कस्बा शाहाबाद के बिलारी बस स्टैंड, बिलारी तिराहा, सराफा बाजार, बजरंग चौक और बंगाली तिराहा पर लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान तिराहों और बाजारों में बिना किसी काम के अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को रोककर सख्त हिदायत दी गई।
​अभियान के दौरान उप-निरीक्षक कंचन धामा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
​वहीं, पुलिस टीम ने पर्व पर बाजार में निकली महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उन्हें अपने अधिकारों और उनके साथ होने वाले अपराधों के प्रति ब्रीफ किया। अधिकारियों ने उन्हें भीड़भाड़ में अपने कीमती सामान की सुरक्षा रखने तथा चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा।
📲Get App