🔥 TRENDING મહેસાણામાં 6-રાઉન્ડ ગોળીબારી કેસમાં શૂ... धनपुरी को मिलेगी मॉडल रोड की सौगात, जल... नवादा में परिवहन विभाग ने ई‑रिक्शा व द... आगरा के रहने वाले की करौली में ट्रैक्ट... अब व्यवसायिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन से... ਅਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਕੈਰੋ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱ...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहबाद: जंगल में घास काटते समय महिला को सांप ने डसा, सीएचसी में उपचार जारी

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 24 Nov 2026, 03:24 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जंगल में घास काटते समय हुआ हादसा

शाहबाद: जंगल में घास काटते समय महिला को सांप ने डसा, सीएचसी में उपचार जारी

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​ शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनपुरी में मंगलवार सुबह जंगल में घास काट रही एक महिला को अचानक सांप ने डस लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एंटी-स्नेक वेनम (एंटी स्नेक इंजेक्शन) लगाकर उसका उपचार शुरू कर दिया है।
​जानकारी के अनुसार, गांव बमनपुरी निवासी समीना पत्नी शरीफ मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रोज़ की तरह जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गई थीं। वह घास काट रही थीं, इसी दौरान अचानक वहां निकले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण और लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देर किए समीना को संभाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एंटी स्नेक इंजेक्शन दिया और उपचार शुरू किया। फिलहाल सीएचसी में महिला का इलाज जारी है।
📲Get App