🔥 TRENDING बांगरमऊ में ऑटो‑रिक्शा चालकों ने नगर प... कलवा वास्करनगर मार्केट में नई जल पाइपल... લીલીયા ના એકલેરા ગામે ગીર ગંગા પરિવાર... Udaipur to Face 3‑Hour Power Cut in 36... Pakistan Announces First Netflix Origi... Ramayana Surpasses ₹400 Crore in South...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संविधान शिल्पियों को किया नमन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 08:13 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय एकात्मता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाकर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय संविधान को राष्ट्रीय एकात्मता, सामाजिक समरसता और भारत की सुदृढ़ लोकतांत्रिक परंपरा का परिचायक बताया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी संविधान शिल्पियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया।
उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति अटूट निष्ठा, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और सर्वजन कल्याण की भावना के साथ सभी नागरिकों को समर्थ, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर देशवासियों से संविधान के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
📲Get App