🔥 TRENDING TVS company me lagi aag મહુવામાં કોળી સમાજ દ્વારા નવરાત્રી દરમ... उमरबाह में मनरेगा कार्य में मजदूरों की... ઉજ્જૈનમાં બાબા મહાકાલની ભસ્મ આરતીના ભવ... Street Fighter Lights Up IMAX Screens... ઉજ્જૈનમાં બાબા મહાકાલની ભસ્મ આરતીના દિ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वतंत्रता दिवस पर पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का राष्ट्र के नाम संदेश
National

स्वतंत्रता दिवस पर पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का राष्ट्र के नाम संदेश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Aug 2026, 02:20 PM 👁 63
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

“स्वतंत्रता का उत्सव तभी सार्थक है, जब हर कदम राष्ट्र निर्माण और प्रकृति संरक्षण के लिए हो”

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लेने का आह्वान किया। अपने संदेश में डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में तिरंगा लहराते समय प्रत्येक नागरिक को यह याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता के साथ राष्ट्र को मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध भारत छोड़ने की जिम्मेदारी भी मिली है। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने युवाओं से अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य केवल सरकारों के प्रयासों से नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की सामूहिक भागीदारी और जिम्मेदारी से निर्धारित होगा। पर्यावरण संरक्षण को बताया राष्ट्र निर्माण का अहम हिस्सा पीपल मैन डॉ. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन की भी रक्षा करते हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से प्रकृति के प्रति कम से कम एक स्थायी जिम्मेदारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशवासियों का संकल्प ऐसा भारत बनाने का होना चाहिए, जो सशक्त, समृद्ध, स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर और विश्व के लिए मार्गदर्शक बने। 'मैं अपने देश के लिए क्या कर सकता हूँ?'—लेने का संकल्प डॉ. सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों से आत्ममंथन करते हुए यह संकल्प लेने की अपील की कि “मैं अपने देश के लिए क्या कर सकता हूँ?” उन्होंने कहा कि जब नागरिक अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हैं, युवा नेतृत्व करते हैं और समाज राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है, तब देश की प्रगति को कोई शक्ति रोक नहीं सकती। अंत में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर केवल तिरंगे को सलाम करने के बजाय तिरंगे की आन, बान और शान को अपने कर्मों में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। भारत का भविष्य उज्ज्वल है और इस उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।

जय हिन्द! 🇮🇳 वन्दे मातरम्! 🇮🇳

पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह
Peepal Man of India

Founder & CEO – PMG Group

Founder – Raghuraj Peepal Man Foundation
📲Get App